PPP Haryana में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि OTP उसी मोबाइल नंबर पर जाएगा जो Aadhaar Card से linked है। अगर Aadhaar में पुराना नंबर लगा है या बंद है, तो PPP में नंबर अपडेट नहीं होगा। Official Portal: PPP Haryana Update Mobile Number Page PPP Haryana में Mobile Number Update कैसे करें ऊपर दिए गए PPP Haryana portal को खोलें।“Update Mobile Number” option पर क्लिक करें।अपना Family ID / Aadhaar Number डालें।Captcha भरें और आगे बढ़ें।अब OTP भेजा जाएगा।यह OTP Aadhaar Card से linked mobile number पर ही आएगा।OTP verify करने के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।Submit पर क्लिक करें।Verification complete होने के बाद PPP में नया नंबर update हो जाएगा। जरूरी बात Aadhaar में linked नंबर चालू होना चाहिए।बिना Aadhaar OTP के PPP Haryana में mobile number change नहीं होता।अगर OTP नहीं आ रहा, तो पहले Aadhaar में मोबाइल नंबर update करवाएं। Aadhaar में नंबर अपडेट कैसे होगा अगर Aadhaar में पुराना नंबर है, तो आपको UIDAI Enrollment Center / Aadhaar Seva Kendra जाना पड़ेगा। वहाँ biometric verification के बाद नया नंबर update होता है।